आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवां
आज़मगढ़। वादी कृपाशंकर सिंह ग्राम मस्तवानी थाना तरवां आजमगढ़ की पत्नी व चाची को अभियुक्त मुकेश उर्फ मिन्टू सिंह पुत्र स्व. कवलधारी सिंह सा. मस्तवानी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष द्वारा दिनांक 15.10.2020 को बांस के डंडे से अचानक प्रकोपन से मारना जिससे दोनो का गम्भीर रूप से घायल हो जाना। वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 166/2020 धारा 308/452/323/325 भादवि पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारन्टी की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में व प्र0नि0 महोदय थाना तरवां के निर्देशन में उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी मय हमराह के भरथीपुर अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचित हो रही थी कि द्वारा मुखबिर खास सूचना मिली की ग्राम मस्तवानी में कृपाशंकर सिंह की पत्नी व चाची के साथ पुर्व में हुई मारपीट की घटना से संबंधित अभियुक्त मुकेश उर्फ मिन्टू सिंह कही जाने के लिए वाहन की प्रतिक्षा में भरथीपुर पल्हना बार्डर पर पुलिया के पास सड़क के किनारे खड़ा है इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराहियान व मुखबिर के रवाना होकर इंगित स्थान की ओर रवाना हुआ कुछ दूर पहले ही मो0सा0 रोकवाकर मुखबिर ने उतर कर पुलिया के पास खड़े व्यक्ति की ओर इसारा करके बताया कि वही व्यक्ति मुकेश उर्फ मिन्टू है कि उ0नि0 मय हमराहियान उस व्यक्ति के पास गये तो पुलिस वालों को देखकर वह व्यक्ति सकपका कर भागने का प्रयास करने लगा कि हमराहियान की मदद से मौके पर ही समय करीब 13.45 बजे पुलिया के पास ही रोक लिया गया । नाम पता पुछा गया तो इसने अपना नाम मुकेश उर्फ मिन्टू सिंह पुत्र स्व. कवलधारी सिंह सा. मस्तवानी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष बताया चूकि अभियुक्त मुकेश उर्फ मिन्टू सिंह उपरोक्त थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 166/2020 धारा 308/452/323/325 भादवि का नामजद एवं वांछित अभियुक्त है अतः कारण गिरफ्तारी जुर्म धारा 308/452/323/325 भादवि का बताकर बजाफ्ता हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 166/2020 धारा 308/452/323/325 भादवि थाना तरवां जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त–
मुकेश उर्फ मिन्टू सिंह पुत्र स्व. कवलधारी सिंह सा. मस्तवानी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
उ0नि0 नकी हैदर रिज्वी मय हमराह