आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी नाबालिग रेप पीड़िता इलाज के बाद घर पहुंची, पीड़ित बच्ची का हाल जानने सगड़ी विधायक बन्दना सिंह बच्ची के घर पहुंची। और बच्ची के देखभाल के लिए परिजनों को रू 10,000 का सहयोग किया।
इस दौरान विधायक बन्दना सिंह ने बच्ची और परिजनों से बातचीत की।
परिजनों विधायक से मांग करते हुए कहा कि- हमें आप से ही उम्मीद है, की हमको न्याय मिलेगा, क्योंकि अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से कोई भी मदद नहीं मिल पाई है, बच्ची के इलाज का खर्च भी भारी पड़ रहा है।
परिजनों ने सगड़ी विधायक से मांग की और कहा गया कि अभियुक्त को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
परिजनों की बात को सुनकर विधायक वंदना सिंह ने आश्वासन देते हुई कहा कि- गलत हुआ है, इंसाफ होगा, किसी भी हाल में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक बन्दना सिंह ने बताया कि- मुझे जानकारी मिली की पीड़ित बच्ची घर आ गई है, बच्ची का हाल जानने के लिए मैं आज पुनः घर मिलने आई हूं।
बच्ची और उसकी माँ से हमारी मुलाकात हुई है, बच्ची स्वस्थ है उसने मुझसे भी बातचीत की, बच्ची की माँ बोल नहीं पा रही थी अपनी बच्ची का दर्द बयां करके बस रोये जा रही थी, आज परिवार की हालत इतनी खराब है कि भरण पोषण के लिए भी दिक्कत आ रही है। बच्ची के पिता सऊदी में रहते हैं और वहां ड्राइवर का काम करते हैं, लेकिन कोरोना काल मे बच्ची के पिता भी आर्थिक रूप से मदद नहीं कर पा रहे हैं, हमने अपनी तरह से कुछ आर्थिक मदद दी है, मैंने डीएम से बात की और उन्हें बताया कि- बच्ची घर आ गई है, लेकिन शासन से अभी कोई मिलने तक नहीं गया, और नाही उसको कोई मदद मिल पाई, उन्होंने कहा कि मैं प्रशासन से अपेक्षा करती हूं कि पीड़िता की कुछ तो मदद करें।
आगे मैं इसके सम्बंध में मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करूंगी, और उनसे अपील करूंगी की पीड़िता की शासन स्तर पर मदद किया जाय। आखिर उसका जीवन कैसे चलेगा। उसकी पढ़ाई से लेकर भरण पोषण सहित उसके पूरे जीवन की समस्या है। अब देखते हैं कि मुख्यमंत्री इस मामले में हमें क्या आश्वासन देते हैं।
पीड़िता के परिजनों से जब बातचीत की गई तो बच्ची की मां ने रोते हुए दोषी को फांसी की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है।