आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगांव
आज़मगढ़। दिनांक 18.10.2020 को आवेदक संजय कुमार पुत्र शिवचरन निवासी भोजपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ थाने पर आकर एक किता प्रार्थनापत्र सोलर लाइट की बैटरी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लेने के सम्बन्ध में दिये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 236/2020 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. विसर्जन सिंह को दिया गया।
प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव व उ.नि. विसर्जन सिंह चौकी पल्हना थाना देवगाँव आजमगढ़ मय हमराह द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पल्हना मंदिर गेट पर मौजूद थे कि मुखबीर खास से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ब्लाक गेट के बगल में एक वैटरी लेकर किसी साधन का इंतजार कर रहे है वो संदिग्ध लग रहे है इस सूचना पर मै उ.नि. मय हमराह के तत्काल बताये गये स्थान पर पहुँचा तो दो व्यक्ति बैटरी को एक टेम्पो में लाद रहे थे कि शक होनो पर रोका व टोका गया तो पुलिस को देखकर भागना चाहा कि हमराही कर्म0गण की मदद से दोनो अभियुक्तो के समय करीब 10.40 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ विवरणः- पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा अपनी गलती की बात मानते हुए बताया गया कि यह बैटरी हम लोग दिनांक 08/09.10.2020 को रात्रि में संजय कुमार के दरवाजे पर लगी सोलर लाइट से चोरी किये थे जिसे आज बेचने के लिये लालगंज ले जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ ला गया वाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- सुजीत कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी भोजपुर थाना देवगाँव जनपद-आजमगढ़
2- पवन कुमार पुत्र श्याम कुमार निवासी भोजपुर थाना देवगाव जनपद आजमगढ़
बरामदगीः- एक अदद सोलर बैटरी न0 IDAA0818H, FASTER SOLAR PACK
पंजीकृत अभियोग-
मु.अ.स. 236/2020 धारा 379/411 भादवि थाना देवगाँव आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1- प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
2- उ.नि. विसर्जन सिंह चौकी पल्हना थाना देवगाँव आजमगढ़।
