Breaking News

देवगावँ पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगांव

आज़मगढ़। दिनांक 18.10.2020 को आवेदिका श्रीमती चन्द्रकला देवी पत्नी गुरूदयाल निवासी कटघर लालगंज थाना देवगाँव आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थनापत्र वावत खुद की लड़की जो परीक्षा केन्द्र पर जाते समय अभियुक्त विशाल द्वारा छेड़खानी करना विरोध करने पर वादिनी के घर पर आकर शादी न करने पर धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल किये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 238/2020 धारा 354/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. अनिल सिंह को दिया गया। 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिये गये जिसके क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मौजूद था कि मुखबीर खास से सूचना मिली कि मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल बैरीडीह मोड़ पर कही भागने की फिराक मे है इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर अभियुक्त विशाल उपरोक्त को समय करीब 12.20 बजे गिरफ्तार किया गया। वाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- विशाल पुत्र जयप्रकाश नि0 सन्त रविदास नगर कटघर लालगंज थाना देवगाँव आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग- 

1- मु.अ.स. 238/2020 धारा 354/506 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1- प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
2- उ.नि. अनिल सिंह चौकी प्रभारी लालगंज थाना देवगाँव आजमगढ़

और नया पुराने