आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी क्षेत्र के लाटघाट आसपुर में आज दिन रविवार को श्री सुभाष चंद्र बोस पंथी आश्रम पर सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी के आयोजक नगीना सिंह पटेल रहे, संगोष्ठी की अध्यक्षता नान्हक सिंह पटेल और संचालन सत्यप्रकाश सिंह ने किया।
आयोजक नगीना सिंह पटेल ने कहा कि-- यह संगोष्ठी पिछड़े दलित समाज में दबे कुचले लोगों के लिए कराई जा रही है। इन लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि यह समाज राजनीतिक आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है।
परमानंद सिंह पटेल ने कहा कि-- परिवार के पिछड़े होने का कारण अपनी सोच मे पिछड़ापन के नाते हुआ।
सरकार पिछड़ापन दूर करने वाले आरक्षण की व्यवस्था को धीरे धीरे खत्म कर रही है। संविधान में पिछड़े व दलित समाज के लिए शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य सहित तमाम व्यवस्था दी गई है ।
लेकिन यह सरकार इसे खत्म कर रही है। यह अपने समाज के लोगों का ही दोष है डॉक्टर रामविलास सिंह ने कहा कि--हम ब्राह्मणवादी व्यवस्था का विरोध करते हैं, क्योंकि इस व्यवस्था ने हम लोगों को टुकड़े-टुकड़े में बाट कर रख दिया है, मार खाने के बाद मुकदमा मंदिर में नहीं लिखा जाएगा, थाने में ही लिखा जाएगा, न्याय थाने से ही मिलेगा, हमारा समाज अंधविश्वास में जकड़ा हुआ है, इसको दूर करना होगा।
इस अवसर पर नगीना सिंह पटेल, अनिरुद्ध सिंह, सत्येंद्र सिंह जोखन दास, शिव वचन राम, राम सिंह पटेल, श्रीनिवास पटेल, ओम प्रकाश ,राम प्रसाद , राम नवल सिंह पटेल, गीता देवी , रामवती रामवती, आशा, उषा, गुड्डी आदि लोग उपस्थित रहे।