आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी-- सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में बिलरियागंज मार्ग सब्जी मंडी के पास मद्धेशिया फास्ट फूड कॉर्नर की शॉप का बसपा नेता व समाजसेवी सन्तोष सिंह 'टीपू' ने उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि-- इस मार्ग पर यह दुकान खुल जाने से राहगीरों को एवं आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
वही मनीष चौरसिया व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि-- इस दुकान के खुल जाने से गुणवत्ता परक सामान और खाद्य सामग्री नजदीक में ही मिलेगी, यहां पर एक अच्छी शॉप न रहने से खासतौर से सब्जी मंडी के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस दुकान के खुल जाने से अब वह समस्या दूर हो गई है।
दुकान के प्रोपराइटर नीलू मद्धेशिया ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि-- मैं अपने शॉप में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे रहा हूं, आगे भी सामानों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहेगा, ताकि ग्राहकों को उचित रेट में अच्छे सामान मिल सके।