आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 18 अक्टूबर 2020-- मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने आवास कालीदास मार्ग लखनऊ से मिशन शक्ति, नारी शिक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत जिला बस्ती, बलिया व बिजनौर के महिला प्रधान, महिला बीडीसी सदस्य, महिला ब्लॉक प्रमुख तथा नगरी क्षेत्रों के महिला पार्षद, नगर निगम, नगर पंचायत के महिला अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की गईl
इस अवसर पर मुख्य मा0 मुख्यमंत्री जी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु जागरूकता अभियान दिनांक 17 अक्टूबर 2020 से प्रारंभ किया गया हैl मुख्यमंत्री ने जनधन खाता, स्कूल चलो अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, व महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बतायाl उन्होंने कहा कि अब राशन वितरण की जिम्मेदारी, सामुदायिक शौचालय प्रबंध, एनआरएलएम कि स्वयं सेवी महिलाओं को देने की तैयारी की जा रही है, हमें महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन बढ़ाने की जरूरत हैl
उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रथम चरण में 350 तहसीलों में एवं 1535 थानों में महिला हेल्पलेस की स्थापना के निर्देश दिए गए हैंl महिला हेल्प डेस्क पर पीड़ित महिलाओं को बैठने की व्यवस्था एवं सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगीl
इसी क्रम में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला द्वारा एनआईसी आजमगढ़ में महिला प्रधानों के साथ मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा अवलोकन किया गयाl
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह डीपीआरओ लालजी दुबे सहित महिला प्रधान में श्रीमती अर्चना उपाध्याय ग्राम बड़सरा खालसा तहबरपुर, श्रीमती नीलम ग्राम तियरी मनीरामपुर ठेकमा, श्रीमती बासमती देवी ग्राम जमालपुर महाराजगंज, श्रीमती कौशल्या देवी ग्राम चिलबिली दान चिलबिली हरैया, राम रजिया देवी ग्राम सुनौरा हरैया उपस्थित रहेl