Breaking News

बाइक सवार दो व्यक्तियों की चाकू मारकर हत्या।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला मुख्यालय पर एक निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सनसनी मच गई। मौके पर एसपी समेत पुलिस फ़ोर्स जांच पड़ताल में जुटी रही। 
मृत युवकों में 24 वर्षीय कासिम थाना सरायमीर के संजरपुर का निवासी है जबकि 22 वर्षीय अशमर स्थानीय चकिया गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। वहीं घायल 20 वर्षीय मुशीर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर का निवासी है।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हमलावर पक्ष रेलवे की टिकट की दलाली का काम करता है और जो पीड़ित पक्ष है उसकी भी शोहरत अच्छी नहीं है। आजमगढ़ का एक प्रमुख टिकट माफिया आरिफ इसको कुछ दिन पहले जेल भेजा गया था उसी के पुत्र के इसमें शामिल होने की बात सामने आ रही है। वहीं घटना के शिकार युवक का कुछ दिन पहले पिस्टल के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। तभी से पुलिस उसको भी खोज रही थी। ताजा घटनाक्रम में विवाद को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। एसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया मालूम हो रहा है कि दोनों पक्ष आपस में अच्छे खासे मिले-जुले थे किसी बात को लेकर हमला हुआ है। फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और पुलिस को ग्रामीणों से जानकारी लेने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

और नया पुराने