Breaking News

किन किन जगहों को कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश? पढ़िये विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 अक्टूबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं। 
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-अनूसुचित जाति बस्ती, यूबीआई के पीछे, राजस्व ग्राम देवईत, तहसील मेंहनगर, 2-ज्योति प्रकाश के घर के पास, राजस्व ग्राम घोरठ, तहसील सदर, 3-योगेश तिवारी के घर से श्रीकृष्ण के घर तक, राजस्व ग्राम तिवारीपट्टी, तहसील सगड़ी, 4-बैजनाथ के घर से आरसीसी रोड तक, राजस्व ग्राम महावतगढ़, तहसील सदर, 5-सुमन राय के घर से मन्नु राय के घर तक, राजस्व ग्राम बछउर खुर्द, तहसील सगड़ी, 6-झिनकु के घर के आस पास, राजस्व ग्राम सेरवा, निजामाबाद, 7-अनूसुचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम मसूदपट्टी, तहसील निजामाबाद, 8-वीरेन्द्र कुमार के घर के आस पास, राजस्व ग्राम बहाउद्दीनपट्टी, तहसील फूलपुर, 9-जयप्रकाश के घर के आस पास, राजस्व ग्राम मुरादाबाद, तहसील निजामाबाद, 10-पतई के घर के आस पास, राजस्व ग्राम खानपुर, तहसील निजामाबाद, 11-संतू के घर के आस पास, राजस्व ग्राम चकलतीफ, कडछहा, तहसील निजामाबाद, 12-विपिन सिंह के घर के आस पास, राजस्व ग्राम परानापुर, तहसील सदर, 13-प्रशांत के घर के आस पास, मु0 हरिवंशपुर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 14-बलराम के घर के आस पास, राजस्व ग्राम रानीपुर सठियांव, तहसील सदर हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी। 

और नया पुराने