आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 25 अक्टूबर-- जागरूकता अभियान ”मिशन शक्ति“ के अन्तर्गत आज बाल विकास परियोजना की कार्यकत्रियों एवम् शहायिका द्वारा मु० रैदोपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बाल विकास विभाग की अनीता सिंह द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए , पुरूष व महिलाओ के बीच में कानून के प्रति जागरूकता, पास्को अधिनियम तथा मित्र पुलिस के विषय में जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में उपस्थित अनीता श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को हेल्पलाईन 1090, वूमेन पावर लाईन, 181 महिला हेल्प लाईन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाईन, 112 पुलिस आपात कालिन सेवा, 108 स्वास्थ सेवा एवं एम्बुलेन्स सेपा, 1098 चाइल्ड लाईन) नम्बरों की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।इस अवसर पर सभासद अर्जुन चौधरी कार्यकत्री मृदुला राय, मनिशा लता,रमा गोंड, सुभावती,सत्यभामा,एवम् सहायिका गीता श्रीवास्तव व रेखा आदि लोग उपस्थित रहे।