आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़। आरक्षी रितेश तिवारी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ की लिखित तहरीर के आधार पर जिसमे अभियुक्त विक्की पुत्र लक्षिराम सा0 पारा थाना रौनापार आजमगढ़ द्वारा सार्वजनिक स्थान पर लड़कियो पर फब्तियाँ कसने व कमेन्ट करने के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 210/2020 धारा 294 भादवि पंजीकृत कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में दिनांकः 25.10.2020 से ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापारजनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में उ0नि0 ज्ञान प्रकाश तिवारी मय हमराही एण्टी रोमियो टीम थाना रौनापार द्वारा मय फोर्स के त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। । दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर आरक्षी रितेश तिवारी व आरक्षी राजेश कुपमार द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर अभियुक्त विक्की पुत्र लक्षिराम सा0 पारा थाना रौनापार आजमगढ़ द्वारा लड़कियो पर कमेन्ट करना व फब्तिया कसने पर चाँदपट्टी पुलियाँ के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 210/2020 धारा 294 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ पंजीकृति कराया गया।