आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। आज दिनांक 28.10.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी ए0एच0टी0यु कार्यालय की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों की समीक्षा व समन्वय बैठक आयोजित की गयी जिसमें शासन के विभिन्न विभागों यथा श्रम विभाग, जे0डी0पी0, सी0डबलू0सी0, आर0पी0एफ, जी0आर0पी0एफ0 जनपद स्तर के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया तथा वन स्टार सेन्टर (181), श्री रामानन्द सरस्वती पुस्तकालय, आली संस्था, रोजा संस्था, चाइल्ड लाईन (1098), के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया ।उक्त बैठक मे नाबालिक बच्चों तथा बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गयी। गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु बाल कल्याण अधिकारियों को बच्चों के गुमशुदा एवं मानव तस्करी के सम्बन्ध में समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
