आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 27 नवंबर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय माह नवम्बर की बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, परिवार नियोजन, आशाओं का भुगतान, आयुष ओपीडी, टीबी मरीजों का अंकन, कोविड-19 आदि बिन्दुओं से विस्तार से समीक्षा की गयी।
कोविड-19 की समीक्षा में जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना पाजीटिव केस की जो कन्टैक्ट ट्रेसिंग करायी जा रही है, उसमें से 25 से ज्यादा लोगों की सैम्पलिंग भी कराना सुनिश्चित करें।
नियमित टीकाकरण की समीक्षा मंे मार्टीनगंज, पवई, बिलरियागंज में फुल इम्युनाइजेशन की खराब प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्लान बनाकर जल्द से जल्द शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें, इसके लिए एएनएम से वार्ता करें।
प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना की समीक्षा मंे आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष जहानागंज, फूलपुर में फीडिंग की प्रगति कम पाये जाने एवं आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में जिला महिला अस्पताल, मेंहनगर, ठेकमा मे लक्ष्य के सापेक्ष कम फीडिंग पाये जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को निर्देश दिये कि संबंधित डीपीएम के माध्यम से कम्प्युटर आपरेटर लगाकर जल्द से जल्द फीडिंग पूर्ण करायें।
परिवार नियोजन उपलब्धि की समीक्षा में विकास खण्ड ठेकमा, तहबरपुर, रानी की सराय, मेंहनगर, कोयलसा में एनएसवी (पुरूष नसबन्दी), आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी (काॅपर टी), अन्तरा एवं छाया के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने ेलक्ष्य को पूर्ण करने के लिए संबंधित एमओआईसी को निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, एसीएमओ डाॅ0 संजय, डाॅ0 वाईके राय, डाॅ0 एके सिंह, जिला अस्पताल के एसआईसी डाॅ0 एसकेजी सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य सहित समस्त एमओआईसी उपस्थित रहे।