आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेहनगर
आज़मगढ़। आज दिनांक 27.11.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल प्रवेक्षण मे प्र0नि0 प्रशान्त श्रीवास्तव के निर्देशन मे उ0नि0 पंकज यादव,मय हमराह का0 सुधीर यादव के देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 138/20 धारा 363/366/506 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कही जाने की फिराकर मे कंझारी नहर पुलिया पर खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गोविन्द पुत्र इन्द्रपाल सा0 कंझारी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को कंझारी नगर पुलिया से समय करीब 7.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-138/20 धारा 363/366/506/376 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त
गोविन्द पुत्र इन्द्रपाल उम्र 28 वर्ष सा0 कंझारी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 पंकज यादव ,का0 सुधिर यादव थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।