आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 29 जनवरी-- प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी के0 रविन्द्र नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक की गयी।
समीक्षा के दौरान सीएमओ द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोरोना के 27 एक्टिव केस हैं। जिस पर नोडल अधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि कोरोना के जो भी 27 एक्टिव केस हैं, उनपर टीम लगाकर मानीटरिंग करें, जिससे कि एक भी कोरोना के पाजीटिव केस न बढ़े। इसी के साथ ही जहाॅ ज्यादा भीड़ हो वहाॅ पर एन्टीजन टेस्ट भी करायें।
इसी के साथ ही उन्होने सीएमओ को निर्देश दिया कि जनपद आजमगढ़ को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द शून्य एक्टिव केस जनपद घोषित कराने के लिए कार्ययोजना बनाकर टीम के साथ मिलकर कार्य करें एवं अपने जनपद का स्थान टाॅप 10 की सूची में लाने हेतु प्रयत्नशील रहकर कार्य करें।
एसीएमओ डाॅ0 संजय ने बताया कि कोविड के टीकाकरण का अभियान 16 जनवरी 2021 को प्रारम्भ किया गया था, जिसमें 400 स्वास्थ्य वर्करों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, इसी के साथ ही द्वितीय चरण 22 जनवरी 2021 में 2800 स्वास्थ्य वर्करों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिस पर नोडल अधिकारी ने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपना एवं अपनी टीम का शत प्रतिशत योगदान कराना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिये कि जहाॅ पर कोरोना के ज्यादा एक्टिव केस आ रहे हैं, उन थाना क्षेत्रों में इन्फोर्समेंट की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी से कहा कि वर्तमान समय में कक्षा 9-12 तक के विद्यालय चल रहे हैं, स्कूल प्रबंधकों से बात कर कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करायें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीआरओ हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, एसीएमओ डाॅ0 संजय, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, डीईएसटीओ आरडी राम उपस्थित रहे।
