Breaking News

अपने-अपने स्थलों पर लाभार्थियों की सूची सुनिश्चित करके ही टीका लगवाएं:- मुख्य चिकित्साधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 29 जनवरी-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने समस्त टीकाकरण स्थल के चिकित्सा प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने स्थलों पर लाभार्थियों की सूची सुनिश्चित करके ही टीका लगवाएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

सीएमओ ने जिला मंडलीय चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय के टीकाकरण स्थल का आज स्थलीय निरीक्षण किया एवं वहाँ पर लगे चिकित्सकीय दल को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
सीएमओ ने अन्य टीकाकरण स्थल पर चल रहे सभी टीकाकरण स्थलों के प्रभारियों को भी कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि अपनी टीमों को सतर्कता से कार्य करायें। 
आज जिला चिकित्सालय के डाॅ0 आमोद कुमार, डाॅ0 अभिषेक सिंह, डाॅ0 वीके श्रीवास्तव, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाॅ0 आशीष कुमार सिंह, एनएचएम के अधिकारी डीसीपीएम विपिन पाठक, जिला चिकित्सालय के एके मालवीय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविडशील्ड टीकाकरण कराया।

और नया पुराने