Breaking News

तेलीतारा क्रास रेगुलेटर से 12 फरवरी को रात्रि से जनपद में नहरों से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हो रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 11 फरवरी-- अधिशासी अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड-23, आजमगढ़ ने बताया है कि जनपद जौनपुर के तेलीतारा क्रास रेगुलेटर से दिनांक 12 फरवरी 2021 को रात्रि से जनपद आजमगढ़ की नहरों से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हो रहा है तथा दिनांक 13 फरवरी 2021 से प्राप्त पानी में से ठेकमा राजवाहा जो तहसील मार्टिनगंज, मेहनगर एवं लालगंज की नहरों को एक सप्ताह तक संचालित किया जायेगा तथा बचत पानी को आजमगढ़ राजवाहा में दिया जायेगा।

इसी प्रकार एक सप्ताह बाद आजमगढ़ राजवाहा में पानी दिया जायेगा, जिससे तहसील मर्टिनगंज, फूलपुर, निजामाबाद, शहर के नहरों का संचालन किया जायेगा तथा बचत पानी से ठेकमा राजवाहा को संचालित किया जायेगा तथा दोहरीघाट लिंक नहर एवं निजामाबाद राजवाहा में दिनांक 13 फरवरी 2021 से पानी का संचालन किया जायेगा। 

और नया पुराने