Breaking News

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी की उपस्थिति में जनसुनवाई/समीक्षा बैठक 17 फरवरी को।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 फरवरी-- जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनांक 17 फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी की उपस्थिति में जनसुनवाई/समीक्षा बैठक आहूत की गयी है।
उन्होने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनांक 17 फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में आहूत उक्त जनसुनवाई/समीक्षा बैठक मे किसी भी प्रकार की हिंसा/अत्याचार/शोषण से पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवेदक/आवेदिकाएं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं। उक्त बैठक से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रोबेशन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक रवि कुमार, मो0नं0 8707546625 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। 

और नया पुराने