Breaking News

जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा कार्रवाई में


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। गम्भीरपुर थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को परशुरामपुर मोड़ से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम परशुरामपुर में बच्चों को डांटने की बात को लेकर ध्यानचन्द प्रजापति और उसके परिवार का उसके बड़े भाई जयराम प्रजापति व भतीजे सचिन प्रजापति से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर सुग्रीव प्रजापति ने कथित तौर पर बाँस के मोटे डंडे से ध्यानचन्द और उसकी पुत्री तमन्ना के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

घटना के संबंध में ध्यानचन्द की तहरीर पर थाना गम्भीरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 209/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) व 117(2) बीएनएस के तहत सुग्रीव प्रजापति, जयराम प्रजापति और सचिन प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

गम्भीरपुर पुलिस ने 2 अक्टूबर 2026 को मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुग्रीव प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी परशुरामपुर को परशुरामपुर मोड़ से सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज चौधरी, कांस्टेबल धीरज सिंह और कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे।


और नया पुराने