Breaking News

जीयनपुर: पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें के वाँछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, देशी तमंचा, कारतूस व 3 चोरी की बाइक बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वाँछित व अवैध देशी तमंचा व चोरी की मोटरसाईकिल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 18.02.2021 को S.S.I  केशर यादव हस्बुल तलब उ0नि0 अखिलेशचन्द्र पाण्डेय ,हे0का0 रामनिवास राम ,का0 सन्तोष कुमार,का0राजन शर्मा,का0 संजय गौड़ देखभाल क्षेत्र व रात्रि गश्त,तलाश वांछित अभि0 वकार अहमद पुत्र गयासुद्दीन निवासी असरफपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 48/2021 धारा 302/506/34 IPC मे रवाना होकर अंजान शहीद मे मामूर थे । तब तक SOG टीम द्वितीय प्रभारी उ0नि0 बृजेश सिंह मय हमराहीयान हे0का0 संजय दूबे,का0 उमेश यादव,का0 सन्नी नागर,हे0का0 विनोद सरोज,का0 प्रदीप कुमार पाण्डेय उपस्थित आये हम लोग आपस मे अपराध व अपराधीयो के सम्बन्ध मे बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि असरफपुर की तरफ से 03 बदमाश एक चोरी की मो0सा0 से आ रहे है जिनके पास नाजायज असलहे भी है।
यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर विश्वास कर S.S.I मय महराह के अंजान शहीद से प्रस्थान कर असरफपुर मोड़ तिराहे पर आया। तिराहे से थोड़ा पहले मुखविर के लुक छिप कर बदमाशो के आने का इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद असरफपुर से एक मो0सा0 आती हुई दिखाई दी की मुखबिर ने  वताया कि यही वे वदमाश है। यह कह कर मुखबीर हट गया कि जैसे ही पुलिस वाले असरफपुर तिराहे पर पहुँचकर मो0सा0 सवारी को रुकने का इशारा किये कि पुलिस वालो को देखकर मो0सा0 सवार बदमाशो ने ललकारा और कहा कि हरिकेश गोली मार सालो को ये सब पुलिस वाले है बचने न पाये , पुलिस के घेरे मे आ गये है। तभी एक बदमाश द्वारा पुलिस वालो को जान से मारने की नीयत से लक्ष्य बनाकर फायर कर दिये परन्तु पुलिस वाले प्रशिक्षित तरीके से अपना वचाव किये और बाल बाल बचे। और मो0सा0 चला रहा व्यक्ति मो0सा0 मोडकर भागना चाहा कि मो0सा0 फिसलने से गिर गया तब तक हम पुलिस वाले  घेर कर मौके पर दो बदमाशो को पकड़ लिये तथा 01 बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया । पकड़े गये बदमाशो मे से इनका नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम हरिकेश यादव पुत्र रामनगीना यादव पुत्र  उम्र 26 वर्ष नि0 देवपार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ बताया । तलाशी से दाहिने हाथ मे लिए हुए एक देशी तमंचा .315 बोर व  दो अदद जिन्दा कारतूस .315 वोर बरामद हुआ। तमंचा को खोलकर देखा गया तो चेम्बर मे एक खोखा कारतूस .315 वोर का वरामद हुआ । दुसरे ने अपना नाम प्रवीण कुमार सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह  नि0 सेहदा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष वताया । मौके से भागे हुए वदमाश के बारे मे पूछने पर उसका नाम बहुधा पुत्र एकलाख निवासी मुहल्ला कुरैश नगर कस्बा व थाना जीयनपुर आजमगढ़ वताये । मो0सा0 के कागजात तलब किये जाने पर नही दिखा सका और कड़ाई से मो0सा0 के बारे मे पूछताछ पर वता रहे है कि साहब ये मो0सा0 चोरी की है जिसका असली नम्बर हम लोगो को नही मालूम है। जिसका नम्बर प्लेट हम लोगो ने बदल दिया है। गिफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग धारा 307/34 IPC व 411/413/419/420/467/468/471 IPC व 3/25 A. ACT पंजीकृत कर समय 11.50 बजे हिरासत में लेकर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ करने पर बताये कि साहब मेरे पास 02 और मो0सा0 है जो चोरी की है, एक मो0सा0  बेचने के लिए बहुदा के  पास  है तथा दुसरी मो0सा0 सोनू सोनकर पुत्र वेलास सोनकर निवासी मुहल्ला समता नगर कस्बा व थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के घर बेचने के लिए दिया गया है । हम  सभी लोग मो0सा0 चोरी कर उसका नम्बर प्लेट बदलकर दुसरा नम्बर लिखकर बेचते है।  हम लोगो का एक गैग है।  हम लोग मोटर साइकिल चोरी करके नम्बर बदल कर बेच देते है। तथा पैसा कमाते है। चलकर बरामद करा सकते है।  पकड़े गये बदमाश इस समय घबराहट मे है और अपनी गलती की माँफी मांग रहे है। मो0सा0 की वरामदगी हेतु SSI मय हमराहीयान मय SOG टीम के प्रस्थान कर कुरैशनगर बहुधा के घर आया घर के सीढी के नीचे एक मो0सा0 खड़ी है। जिसको पकडे गये बदमाशो द्वारा बताया गया कि साहब यही वह मो0सा0 है जिसे बेचने के लिए दिया गया था । इसका असली नम्बर हम लोगो को नही मालूम है। हम लोगो ने नम्बर प्लेट बदल दिया है। जो पैसन प्रो लाल रंग की है। बहुधा के बारे मे परिजनो से पूछताछ किया गया तो कोई जानकारी नही मिल सकी । तत्पश्चात प्रस्थान कर सोनू सोनकर के घर मुहल्ला समता नगर आये सोनू के घर के दरवाजे पर एक मो0सा0 हिरो होन्डा स्पेलेन्डर रंग लाल खडी है यही वो मो0सा0 है जिसे बेचने के लिए सोनू सोनकर को दिया गया था। इसका भी नम्बर प्लेट हम लोगो ने बदल दिया गया है असली नम्बर हम लोगो को नही मालूम है। सोनू सोनकर के बारे मे परिजनो से पूछा गया तो बताये कि साहब वह घर पर नही है।

पंजीकृत अभियोग

1.अभियुक्त हरिकेश यादव पुत्र रामनगीना यादव नि0 देवपार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 136/2017 धारा 406,419,420,504 कोतवाली आजमगढ़
2. 150/2017 धारा 3/25  A ACT कोतवाली आजमगढ़
3. 197/2013 धारा 307 भादवि0 कन्धरापुर आजमगढ़
4. 198/2013 धारा 3/25  A ACT कन्धरापुर आजमगढ़
5. 244/2013 - कन्धऱापुर आजमगढ़
6. 613/2011 धारा 147/323/379/427/506भादवि कन्धरापुर आजमगढ़
7. 111/19 धारा 60अ0अधि0 व 272 भादवि0 कन्धरापुर आजमगढ़
8. 114/2020 धारा 3/25 A ACT कन्धरापुर आजमगढ़
9. 194/13 धारा 307 भादवि0 कन्धरापुर आजमगढ़
10. 613/11 धारा 147/323/379/427/506 भादवि0 कन्धरापुर आजमगढ़
11. 6255/2010 धारा 396 भादवि कन्धरापुर आजमगढ़
12. 232/11 धारा 394 भादवि0 कोतवाली आजमगढ़
13. 1456/11 धारा 307भादवि0 कोतवाली आजमगढ़
14 1459/11 धारा 4/25 A ACT कोतवाली आजमगढ़
15 481/12 धारा 3/4उ0प्र0 गुण्डा गर्दी अधि0 कोतवाली आजमगढ़
16 751/13 धारा 307 भादवि0 कोतवाली आजमगढ़
17 782/13 धारा 307 भादवि0 कोतवाली आजमगढ़
18 220/13 धारा 394 भादवि0 तेहबरपुर आजमगढ़

2. अभियुक्त प्रवीण कुमार सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह  नि0 सेहदा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 256/18 धारा 8/20  NDPS ACT कन्धरापुर आमजगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. हरिकेश यादव पुत्र रामनगीना यादव पुत्र  नि0 देवपार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 
2.प्रवीण कुमार सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह  नि0 सेहदा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़

बरामदगी-

1- एक अदद देशी तमंचा .315 वोर व 2 अदद जिंदा कारतुस व 01 अदद खोखा कारतूस .315 वोर 
2- 03 अदद मो0सा0 (चोरी की मोटरसाईकिल)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. S.S.I केशर यादव थाना जीयनपुर मय हमराह जनपद आजमगढ़ 
2.उ0नि0 श्री अखिलेशचन्द्र पाण्डेय थाना जीयनपुर मय हमराह जनपद आजमगढ़
SOG द्वितीय टीम

1.उ0नि0 बृजेश सिंह द्वितीय प्रभारी SOG मय टीम
2. हे0का0 संजय दूबे SOG द्वितीय आजमगढ़ मय टीम

और नया पुराने