Breaking News

गौवंशी पशुओं का वध करके मांस बेचने वाला अभियुक्त गौमांस काटने के उपकरण सहित गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

गौवंशी पशुओं का वध करके मांस बेचने वाले एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को 1 क्विन्टल 55 किग्रा 100 ग्राम गोमांस, मांस काटने व तौलने के उपकरण सहित किया गया गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,गोमांश तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में दिनांक 17.02.2021 को उ0नि0  रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थे कि उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि शेखपुरा हुसामपुर गाव में अयूब उर्फ बाना पुत्र नोखे अहमद अपने घर में गाय काटकर भारी मात्रा में उसका मांस बेच रहे है । मुखबिर की इस सूचना पर उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराह के ग्राम शेखपुरा हुसामपुर पहुच कर अयूब के घर के अन्दर जाकर देखा कि घर में मौजूद एक व्यक्ति व महिला गौमांस व गोवंश को काटने व तौलने के उपकरण के साथ मौजूद है । पुलिस बल को घर के अन्दर अचानक देखकर दोनो लोग भागने का प्रयास किये परन्तु पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेरकर दोनो लोगो को समय 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अयूब उर्फ बाना पुत्र नोखे अहमद निवासी शेखपुरा हुसामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया व म0का0 द्वारा महिला अभियुक्ता से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मुस्तरी पत्नी अयूब निवासी शेखपुरा हुसामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बतायी । मौके पर अभियुक्त/अभियुक्ता के  कब्जे से भारी मात्रा में गौमांस, सिर, खाल तथा मांस काटने व तोलने के उपकरण ( 2 अदद बाका,4 अदद छोटी बड़ी चाकू, एक अदद लोहे की रेती, एक तराजू,02 एक-एक किलोग्राम के बाट) बरामद हुआ । बरामदशुदा माल के सिलसिले विधिक कार्यवाही हेतु पशु चिकित्साधिकारी को लिखित सूचना देकर नमूना तैयार कर शेष गोंमांश को जे0सी0बी0 से एक गढ्ढें में दबवाया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 35/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 35/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता

1.  अभि0 अयूब उर्फ बाना पुत्र नोखे अहमद निवासी शेखपुरा हुसामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
2.  अभियुक्ता मुस्तरी पत्नी अयूब निवासी शेखपुरा हुसामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1. गोमांस- एक क्विंटल,55 किग्रा 100 ग्राम   ।
2. मांस काटने व तौलने के उपकरण- दो अदद बाका,चार अदद छोटी बड़ी चाकू,एक अदद लोहे की रेती, एक तराजू, दो एक-एक किलोग्राम के बाट ।          

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे  थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 अरविन्द यादव थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 मकरध्वज थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 शुभम चौधरी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 अभिषेक चौधरी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
5. म0का0 पूनम देवी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने