आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़ : दिनांक 17.02.2021 को दिवाकर तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी निवासी रघुनाथपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के घर से रात्रि लगभग 02 बजे हुये चोरी के सम्बंघ में अभियुक्त दुर्गेश तिवारी पुत्र मंगला प्रसाद तिवारी साकिन रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ के विरुद्ध दिनांक 17.02.2021 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 36/21 धारा-457,380 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं थाना स्थानीय पर दर्ज चोरी के मुकदमें के अनावरण हेतु निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में व0उ0नि0 आकाश कुमार मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की मु0अ0सं0 36/21 में नामजद अभियुक्त दुर्गेश तिवारी पुत्र मंगला प्रसाद तिवारी डोडोपुर बाजार में मौजूद है । कही जाने के फिराक में खड़ा है । इस सूचना पर उ0नि0 आकाश कुमार मय हमराह द्वारा डोडोपुर बाजार पहुंचकर अभियुक्त दुर्गेश तिवारी उपरोक्त को पकड़कर जामा तलाशी ली गई जिससे चोरी गये 2000/- रु व उसके निशानदेही पर अन्य चोरी गई सामान- 01 अदद अंगूठी पीली धातु ,01 अदद सिक्का सफेद धातु , 01 अदद अंगूठी व बिछिया सफेद धातु व LIC के कागजात व बैंक पासबुक को बरामद कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 36/21 धारा-457,380 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
दुर्गेश तिवारी पुत्र मंगला प्रसाद तिवारी साकिन रघुनाथपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़
बरामदगी
01 अदद अंगूठी पीली धातु ,01 अदद सिक्का सफेद धातु ,01 अदद अंगूठी व बिछिया सफेद धातु , 2000/- रुपये ,LIC के कागजात व बैंक पासबुक
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. व0उ0नि0 आकाश कुमार थाना निजामाबाद, आजमगढ
2. हे0का0 अनिल कुमार मिश्रा थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. हे0का0 अरबिन्द यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़
