आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-गम्भीरपुर
आज़मगढ़: दिनांक 30.11.2020 को मु0अ0सं0 212/20 धारा 452,354,323,506 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ बनाम 1.विजय पुत्र रामकेश ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, 2.गब्बू उर्फ आजाद पुत्र सुहेल ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय आजमगढ़ को पंजीकृत किया गया था अभियोग उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभि0 विजय पुत्र रामकेश ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 376 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए अभि0 गब्बू उर्फ आजाद पुत्र सुहेल ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
प्र0नि0 ज्ञानू प्रिया के नेतृत्व में उ0नि0 सतीश कुमार यादव मय हमराह सुरेश कुमार के मुखबिर खास की सूचना पर मुहम्मदपुर तिराहे से वांछित चल रहे अभि0 गब्बू उर्फ आजाद पुत्र सुहेल ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय आजमगढ़ को आज दिनांक 11.02.2021 को समय करीब 10.30 बजे माननीय उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकारी आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 212/20 धारा 452,354,323,506 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 212/20 धारा 452,354,323,506,376 भादवि थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 115/17 धारा 376क, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 SC/ST ACT थाना गम्भीरपुर, आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त – अभि0 गब्बू उर्फ आजाद पुत्र सुहेल ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 सतीश कुमार यादव व का0 सुरेश कुमार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ ।
