Breaking News

तरवां: हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवां

आज़मगढ़: दिनांक  18.02.2021  को  प्रभारी निरीक्षक थाना तरवां श्री स्वतन्त्र कुमार  सिंह मय हमराह SSI संजय कुमार मय मु0अ0सं0 151/2020 धारा 302/34/120B IPC  थाना तरवां जनपद आजमगढ़ से सम्बंधित प्रकाश  में आया अभियुक्त  जामवन्त  यादव उर्फ जमुना पुत्र अछैबर  यादव निवासी सरायभादी थाना तरवां जनपद  आजमगढ़  जो वर्तमान में आजमगढ़  जिला कारागार  में निरूद्ध  है का पुलिस  कस्टडी रिमाण्ड   पर माननीय  न्यायालय मुख्य  न्यायिक  मजिस्ट्रेट  आजमगढ़  द्वारा आदेश अनुपालन क्रम में मुकदमा उपरोक्त  से सम्बंधित  अभियुक्त  जामवन्त यादव उपरोक्त  के  161 द0प्र0सं0 के बयान में जुर्म इकबालिया एवं आला कत्ल  बरामद  कराने के दृष्टिगत  दिनांक  18.02.2021 को 08 घंटे समय  प्रात: 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक  का वास्ते साक्ष्य  संकलन /बरामद  करने आला कत्ल  प्रदान करने के आदेश  के अनुपालन में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अभि0 जामवन्त यादव उपरोक्त को नियमुनासार  समय 9.00 बजे बाहर  निकालकर बहद ग्राम रसड़ा स्थित  खंडहरनुमा स्कूल  के पास से पालीथीन में लिपटा हुआ एक  अदद तमंचा देशी .315 बोर  निकालकर  दिया  तथा बताया कि साहब  इसी तमंचे से मैने अपने साथी धीरज  यादव से मिलकर  मैने गोली मारकर  27.09.2020 को दोपहर  में सखरज यादव पुत्र स्व0 अभिराज यादव निवासी मौलानीपुर  की हत्या की थी । थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय का गया। 

पूछताछ का विवरण – अभि0 जामवन्त यादव पुत्र अछैवर यादव सा0 सरायभादी थाना तरवां आजमगढ़ जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि साहब  इसी तमंचे से मैने अपने साथी धीरज  यादव से मिलकर  मैने गोली मारकर  27.09.2020 को दोपहर  में सखरज यादव पुत्र स्व0 अभिराज यादव निवासी मौलानीपुर  की हत्या की थी ,  यह मेरा प्रिय असलहा है ।  इसी असलहे (तमंचे) से मैने दि0 31.12.2020 की रात्रि में अपने पड़ोसी सुभाष यादव को जान से मारने की नियत से गोली चलायी थी, जो बच गया । उस रात्रि पुलिस  के डर के कारण भागते हुए मैने यह तमंचा इसी श्री शंकर  जी जूनियर  हाईस्कूल बहद ग्राम रसड़ा में छिपाकर  रखकर भाग गया था। 

 पंजीकृत अभियोग –  मु.अ.स.  18/2021 धारा 3/25 A ACT थाना तरवां जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त- 1.  जामवन्त यादव पुत्र अछैवर यादव सा0 सरायभादी थाना तरवां आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष

 बरामदगी – एक अदद तमंचा .315 बोर आला कत्ल  बरामद हुआ। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

1- प्रभारी निरीक्षक थाना तरवां स्वतन्त्र कुमार  सिंह , मय हमराह SSI श्री संजय कुमार, का0 अनुराग तिवारी व का0  धीरज यादव

और नया पुराने