Breaking News

यातायात जन जागरूकता अभियान संबंधी एक कार्यशाला का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आज दिनांक 18 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  सुधीर सिंह के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के द्वारा शहर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़  में यातायात जन जागरूकता अभियान संबंधी एक कार्यशाला का आयोजन किया गया
जिसमें स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात के संबंधित वीडियो क्लिप दिखाई गई तथा पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं की वीडियो क्लिप के माध्यम से उनके होने के  कारण व कमियां तथा उससे कैसे बचाव किया जाय के सम्बंध में विस्तार से बताया गया
तथा बच्चो से प्रश्नोत्तरी व सवाल जबाव किया गया तथा हेलमेट सीटबेल्ट के लाभ व न पहनने से नुकसान  को सविस्तार वर्णन अपर पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा किया गया इस अवसर टी एस आई कौशल पाठक सर्वोदय स्कूल के प्रबन्धक श्री राजेन्द्र यादव व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

और नया पुराने