Breaking News

जनपद के विभिन्न स्थलों से दूध, घी, सरसो के तेल, ब्लेंडेड तेल, खोया एवं आटे के कुल 48 नमूने संग्रहित किये गए।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 फरवरी-- शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे जनपद में सघन अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न स्थलों से दूध, घी, सरसो के तेल, ब्लेंडेड तेल, खोया एवं आटे के कुल 48 नमूने संग्रहित किये गए, जिसे अधिकृत प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया।
जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत कार्ययोजना बनाकर चिन्हित मिलावट के संभावित स्थलों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। 
इस अवसर पर टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बुझावन चैहान, हरेंद्र,  प्रेमचंद, अंकित कुमार सिंह एवं राकेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

और नया पुराने