Breaking News

दूध के कुल 4 नमूने संग्रहित कर राजकीय प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किए गए।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 फरवरी-- जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य पदार्थ दुग्ध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा पूरे जनपद में अभियान चलाकर रौनापार, फूलपुर एवं मिल्कीपुर से दूध के कुल 4 नमूने संग्रहित कर राजकीय प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किए गए। जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सतत नियमित जारी रहेगा।
इस अवसर पर टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश शुक्ला, अंकित कुमार सिंह, प्रेमचंद एवं मोहम्मद नसीम खान उपस्थित रहे।

और नया पुराने