Breaking News

दीदारगंज: पुलिस पार्टी पर फायर करने वाला 50 हजार का ईनामिया गिरफ्तार, कई मुकदमों में था वांछित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारंगज

आज़मगढ़: दिनांक- 23.08.2020 को पूर्व थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह देखभाल क्षेत्र ग्राम हुब्बीगंज में मौजुद थे कि एक मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्ति आ रहे थे कि पुलिस की नीली बत्ती को देखकर वक्की नेवादा मोड़ पर मुड़े तभी मोटरसाईकिल लड़खड़ाई और पिछे बैंठे व्यक्ति ने मौजुदा पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर, खेत की तरफ भागने लगें। पुलिस ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया व फायर करने वाला व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो फायर करने वाले व्यक्ति का नाम श्यामबचन उर्फ अन्तू पुत्र रामश्री सा0 अरारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया। 
दिनांक- 19.09.2020 को पुनः पूर्व थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा सिसवारा गम्भीरपुर रोड गोसड़ी नहर पुलिया पर मौजुद थे कि दो मोटरसाईकल सवार एक-एक व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर मो0 साईकिल को मोड़कर वापस जाने लगें तभी अचानक दुसरा मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर तमंचा से फायर किया गया। पुलिस की घेराबंदी करने के बाद एक मोटरसाईकिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया व दुसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर यह बताया कि फायर करने वाले व्यक्ति का नाम श्यामबचन उर्फ अन्तू पुत्र रामश्री सा0 अरारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ है। जामा तलाशी लेने पर गिरफ्तार अभियुक्त श्रीकान्त राम पुत्र कमलेश राम सा0 मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह आजमगढ़ से सुराग रसी द्वारा 05 चोरी की मोटरसाईकिल, 1 देशी तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। 
दिनांक- 15.07.2019 को मार्टिगंज तहसील में दिलीप गौड़ पुत्र जगदीश गौकड़ निवासी बडगहन थाना बरदह आजमगढ़ की मोटर साईकिल चोरी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए ईनामिया अभियुक्तो, जिलाबदर की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष दीदारगंज को निर्देशित किया गया जिसकें क्रम में आज दि0 11.02.2021 को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह स्वाट प्रभारी व का0 उमेश कुमार यादव (सर्विलांश ),का0 रिन्कू कन्नौजिया व म0का0 अनीता कुमारी के साथ एक नफर अभियुक्त मुस्समी श्याम बचन उर्फ अन्तु पुत्र रामश्री R/O wz-04 dasghera village inderpuri delhi स्थायी पता आरारा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 135/20 धारा 307 भादवि मु0अ0सं0 158/20 धारा 307,411,413,414,419,420,467,468,471 भादवि व 41 सीआरपीसी तथा मु0अ0सं0 107/19 धारा 379/411 भादवि थाना दीदारगंज आजमगढ़ को R/o wz-04 dasghera village inderpuri delhi से दिनांक 10.2.2021 को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।  

गिरफ्तार अभियुक्त

1- श्यामबचन उर्फ अन्तू पुत्र रामश्री सा0 अरारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ । (घोषित धनराशि-रू/- 50,000)

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 107/2019 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 135/2020 धारा 307 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 158/2020 धारा 307/411/413/414/419/420/467/468/468/471 भा0द0वि0 व 41द0प्र0सं0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
4. मु0अ0सं0 234/2018 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
5. मु0अ0सं0 233/2018 धारा 41/411 भा0द0वि0 थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
6. मु0अ0सं0 122/16 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 व 41/411/419/420/467/471 भा0द0वि0 थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तारी करने वाले टीम

1. SO संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह स्वाट टीम प्रभारी जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 उमेश कुमार यादव सर्विलांस सेल जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 रिंकू कन्नौजिया थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
5. म0का0 अनीता कुमारी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने