आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर हरकेश गांव के पास हाईवे पर ओवरलोड खड़ी ट्रक के पीछे आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार से पिक अप जा टकराई। जिससे चालक समेत एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गए । मौक़े पर पहुंची पुलिस व जेसीबी की मदद से दोनों घायल युवक को निकाला गया ।उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बताई गई हैं।
पुलिस के मुताबिक कादीपुर किस गांव के पास हाईवे पर लोड ट्रक खड़ी थी ।लगभग भोर में 4:00 बजे तेज रफ्तार से आ रही पिकअप पीछे से जोरदार टक्कर मार दी बताते हैं कि पिकअप सवार मऊ जिले में सामान उतार कर लौट रहे थे । टक्कर इतना जोरदार था कि पिक अप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी मशीन के द्वारा किसी तरह दोनों युवकों को बाहर निकाला । दोनों घायल युवक बबलू 27 वर्ष वह फैजान 35 वर्ष आलमबाग लखनऊ के निवासी बताए गए हैं दोनों घायलों को स्थानीय पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है ।इसकी सूचना परिजनों को दी गई है।
