आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर प्राथमिक विद्यालय राजू पट्टी पर 15 2 2021 स21 2 2021 तक आयोजित ह। सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्य का एक पत्र जो विशेष कार्य अधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन का संस्था के प्राचार्य डॉ कौशल विक्रम मिश्र को दिनांक 17 2 2021 को प्राप्त हुआ। संस्था के प्राचार्य के निर्देशन के अनुसार प्रभारियों ने शिविर में उपस्थित सभी स्वयंसेवक सेविकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया ।सभी सहभागियों ने प्रभारी डॉ शैलेश पाठक के व्हाट्सएप पर स्क्रीनशॉट भेजा और डॉ. पाठक ने स्क्रीनशॉट संस्था के प्राचार्य को भेजा जिन्होंने शासन को भेजा।
विजयलक्ष्मी ग्रुप के स्वयं सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता (वोट फॉर ए बेटर इंडिया) तथा सुषमा स्वराज ग्रुप के सेविकाओं ने पर्यावरण सुरक्षा एवं महात्मा गांधी ग्रुप के स्वयंसेवकों ने मतदान (सशक्त भारत) विषय पर रंगोली बनाई।स्वयंसेवक /सेविकाओं ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवक एवं सेविकाएं कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से डरते हैं, इसलिए एक-एक छात्र/छात्राओं को मंच पर बुलाया गया। सभी ने अपना परिचय देकर अपना प्रतिभाग किया। कुछ लोग राष्ट्रीय सेवा योजना की डायरी से तो कुछ लोग स्वरचित कविता, गाना,चुटकुला आदि प्रस्तुत किया।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के चीफ प्रॉक्टर डॉ प्रेमचंद यादव रहे। उन्होंने अपने संबोधन से छात्र/ छात्राओं को जागरूक किया। रगोली पर अपना ध्यान केंद्रित किया जो मतदान पर बनी थी। उन्होंने कहा कि मतदान आप सभी जरूर करें जिनका नाम वोटर लिस्ट में ना हो वह शीघ्र अपनन नाम जुड़वाने मतदान स्थल स्वस्थ जिससे मीणा लोग बिना जात पात के करना चाहिए तभी स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकता है सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिंकू गुप्ता सड़क सुरक्षा जीवन के लिए होती है सड़कों पर दुर्घटना होती है हेलमेट से जीवन सुरक्षा होती है अंशु यादव भक्ति गीत आई जे तू हंस पर सवार बीड़ा वाली माई हमार रंजन संतोषी गुप्ता आप आए बहारों का आना हुआ झूम उठे यह गली दिल दीवाना हुआ करिश्मा यादव भक्ति गीत दया कर दान विद्या का हमें परमात्मा देना रिंकू यादव भक्ति गीत बहुत दिनों से द्वार पर एनी दर्शन नाही पहनी हो रघुनंदन सिंह भरोसा कर ले तुम साथ निभाओगे डूबती नैया को पार लगाओगे प्रस्तुत किया ।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितेश जायसवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम संचालित होता है दूसरे प्रभारी डॉ शैलेश पाठक ने कहा कि शिक्षित व अशिक्षित के बीच की दूरी मिटाना और समुदाय के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए स्वयं इच्छा जागृत करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओं को नाश्ता का वितरण किया गया उन्हें अगले दिन का काम देख कर अपने अपने घर जाने की अनुमति दी गई।


