Breaking News

पान विकास योजना अन्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक प्रक्षेत्र भ्रमण का उद्घाटन किया जायेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 फरवरी-- जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि दिनांक 10 फरवरी 2021 को प्रातः 11ः00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नेहरू हाल सभागार, जिला परिषद आजमगढ़ में पान विकास योजना (आरकेवीवाई) अन्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक प्रक्षेत्र भ्रमण का उद्घाटन किया जायेगा।
जिसमें उद्यान, कृषि, पशुपालन एवं अन्य संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मुख्य रूप से सिंचाई दक्षता बढ़ाये जाने हेतु माइक्रोइरीगेशन (ड्रिप/स्प्रिंकलर) सिंचाई तकनीकी, जैविक खेती एवं पान की खेती इत्यादि विषयों पर वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा। 
उन्होने जनपद के कृषक भाइयों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर नवीन तकनीकी जानकारी का लाभ उठायें। 

और नया पुराने