Breaking News

कप्तानगंज: चोरी की मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

थाना- कप्तानगंज

आज़मगढ़। आज दिनांक 15.02.2021 को तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु देखभाल क्षेत्र व रात्रि गश्त में मामूर होकर मुखबीरी सूचना के आधार पर व0उ0नि0 कृष्णानन्द प्रसाद मय हमराहियान के द्वारा रामवृक्ष निषाद पुत्र हजारी निषाद ग्राम टहरकिशुनदेवपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ को रोककर पूछताछ कर जामा तलाशी के दौरान चोरी की मोटर साइकिल बरामद होने के उपरान्त दिनांक 15.02.2021 को कारण गिरफ्तारी बताकर समय 08.00 बजे अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/2021 धारा 41 द0प्र0सं0 व 411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

रामवृक्ष निषाद पुत्र हजारी निषाद ग्राम टहरकिशुनदेवपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़।

बरामदगी-

01 अदद मोटर साइकिल हीरो स्पलेंडर प्रो

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 22/2021 धारा 41 द0प्र0सं0 व 411 भा0द0वि0

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 कृष्णानन्द प्रसाद थाना कप्तानगंज 
2. हे0का0 सन्तोष यादव
3. का0 प्रभात सिंह

और नया पुराने