आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के वादी ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 3/02/2021 को करीब 12 बजे दिन में अभियुक्त जलंधर S/O अमेरिका निषाद निवासी ग्राम भाऊपुर ने मेरी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया । मेरी लड़की की उम्र लगभग 13 वर्ष है । उपरोक्त की भाभी का हाथ भी भगाने में है । वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 32/21 धारा 363, 366, 120 B IPC पंजीकृत किया गया ।
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 15.02.2021 को SI राजेन्द्र प्रसाद मय हमराही कर्म0गण के थाने से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, पेंडिग विवेचना, तलाश वारंटी तलाश वांछित व विवेचना हेतु क्षेत्र मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 32/21 धारा 363, 366, 120 B IPC से सम्बन्धित अभियुक्त जलंधर S/O अमेरिका निषाद निवासी ग्राम भाऊपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ के ग्राम हूँसेपुर बाजार के पास मौजूद हैं, कहीं जाने की फिराक मे खड़ा है। उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते हूँसेपुर बाजार के पास आये जहाँ पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया। पुलिस टीम खड़े हुए व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिये । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना अभियुक्त जलंधर S/O अमेरिका निषाद निवासी ग्राम भाऊपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । पकड़े गया व्यक्ति मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 363, 366 IPC का अभियुक्त है । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 10.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 32/21 धारा 363, 366, 120 B IPC
गिरफ्तार अभियुक्त
जलंधर S/O अमेरिका निषाद निवासी ग्राम भाऊपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व मेंSI राजेन्द्र प्रसाद,का0 अंकित मिश्रा
