आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का आज जनपद में जगह-जगह सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से मऊ जाते समय रास्ते में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा तो शिवालिक मेडिकल कालेज पहुंचने पर संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अतरौलिया में जिले की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह भरा और कहा कि अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीता जा सकता है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जयनाथ सिंह, रमाकांत मिश्रा, सहजानंद राय, नीरज तिवारी, चंद्रजीत तिवारी, सुनील पांडेय, नवीन सिंह, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे। कंधरापुर बाजारा में सत्येंद्र राय के नेतृत्व में अभिषेक राय, कमलेश यादव, विनीत दुबे, आलोक पांडेय आदि ने स्वागत किया।
वहीं सगड़ी क्षेत्र के जीयनपुर रजादेपुर व लाटघाट बाजार में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत किया। वह अयोध्या से मऊ जनपद के बिलौली बाजार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे थे। जीयनपुर में देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
रजादेपुर में सूर्य प्रकाश सिंह एसपी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसमें पवन सिंह, महावीर सिंह,फरहान खान, जयबहादुर चौहान, साहिल सिंह, मो.सैफ ,शिवम सिंह, कन्हैया सिंह,विकास सिंह ,आदि लोग रहे।
लाटघाट में मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दिवाकर सिंह, सोनू सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, विद्या सिंह पटेल, रमेश गुप्ता, हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद दिखे और अपनी गाड़ी पर से ही माल्यार्पण के पश्चात हाथ हिला कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और उन्हें धन्यवाद दिया।