Breaking News

दीदारगंज: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-दीदारगंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं  वांछित,इनामीया अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु  चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष दीदारगंज संजय कुमार सिंह  सतत पर्यवेक्षण में उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र करते हुए मार्टिनगंज में  मौजूद थे
कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति मार्टिनगंज यूनियन बैंक के सामने किसी आपराधिक घटना  कारित  करने के उद्देश्य से खड़ा है जिसके पास अवैध  असलहा भी है । इस सूचना पर  उ0नि0 जावेद अख्तर मय पुलिस बल के साथ मुखबिर के वताये गये स्थान पर पहुचकर एक बारगी दबिश देकर खड़े व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम सत्येंद्र कुमार उर्फ मोनू पुत्र सर्वजीत निवासी महुजा नेवादा थाना वरदह जिला आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर  बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 34/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय चालान किया गया।    

और नया पुराने