आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील अंतर्गत स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र मालटारी में शुक्रवार को सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गर्भवती महिलाओं को होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी दी गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के निर्देशन में आयोजित सास बहू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सास और बहू के बीच में माता का नाता स्थापित करने के साथ ही स्वास्थ्य की जानकारियां देना था।
स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए आयोजित सास बहू सम्मेलन में एच आई राममूरत यादव, शशि यादव, आशा संगिनी विधोतमा यादव ने उपस्थित महिलाओं को गर्भधारण से लेकर प्रसूतावस्था तक होने वाली परेशानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इनसे बचने के उपाय बताया।इसमें आई प्रत्येक गर्भवती लाभार्थियों को उपहार भेंट किया गया और उनको समय-समय पर जांच आदि करने के लिए समझाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम नारायण राय का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।


