Breaking News

महराजगंज: पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-महराजगंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,वारंटी,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20.02.2021 को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह का0 अंकित मिश्रा द्वारा वांछित,वारंटी की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि अ0सं0 315/12 धारा 304, 120 B भादवि से सम्बन्धित वारंटी अम्बिका पुत्र बाबूनन्दन साकिन प्रतापपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ अपने घर ग्राम प्रतापपुर में मौजूद है ।
इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही कर्म0 गण के साथ वारंटी के घर पहुँचा तो घर के बाहर एक व्यक्ति खड़ा मिला जिससे अम्बिका पुत्र बाबूनन्दन साकिन प्रतापपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ के बारे में पूछा गया तो बताया कि मैं ही अम्बिका हूँ । बाद बताने सम्बन्धित अ0सं0 315/12 धारा 304, 120 B भादवि के वारंटी को समय करीब 10.05 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।


और नया पुराने