आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अपराध एव अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे दिनांक 06.03.2021 को उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय हमराहीयान के रवाना शुदा देखभाल क्षेत्र व रोक थाम जुर्म जरायम चेकिंग सदिग्ध वस्तु व्यक्ति ,वाहन मे मामूर होकर अजमतगढ तिराहे पर मौजूद थे कि जरिये मुखवीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेघई खास गाँव की तरफ से नाजायज कच्ची शराब लेकर अजमतगढ की तरफ आ रहा है मुखवीर खास की सूचना पर विश्वास कर मंशा मुखवीर से महराहीयान को अवगत करोते हुए मय मुखवीर व हमराहीयान के सरकारी जीप से प्रस्थान कर जमीन मेघई गाँव स्थित मटरू यादव के गिट्टी बालू के दुकान से कुछ पहले पहुँचे थे कि सड़क पुलिया के पास एक व्यक्ति दिखाई दिया मुखवीर खास ने इशारे से बताया कि यही वह व्यक्ति है और गाड़ी रोकवाकर उत्तर कर हट बढ गया कि पुलिस टीम तेजी से गाड़ी बढा कर पुलिया के पास पहुँची कि उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा कर पीछे मुड़कर भागना चाहा कि पुलिस टीम द्वारा गाड़ी रोक कर तेजी उतरकर एक बारगी घेर कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। । पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछते हुए जामा तलासी ली गया तो अपना नाम प्रेम चन्द्र S/O सम्पति राम उम्र करीब 38 वर्ष ग्राम जमीन मेघई थाना जीयनपुर आजमगढ बताया जामा तलाशी लेने पर दाहिने हाथ मे लिए प्लास्टीक की पीपिया में 10 लीटर मे तरल पदार्थ भरा हुआ मिला । पीपिया का ढक्कन खोलकर सुघा तथा सुघाया गया तो कच्ची शराब है । पकड़े गये व्यक्ति से शराब रखने व सम्बन्ध मे अधिकार पत्र माँगा गया तो दिखाने से कासिर रहा तथा हाथ जोड़कर माँफी मागने लगा । अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 60 Eex Act का दण्डनीय अपराध है से अवगत कराते हुए समय करीब 18.10 बजे वजाप्ता हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 74/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जीयनपुर पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रेम चन्द्र S/O सम्पति राम उम्र करीब 38 वर्ष ग्राम जमीन मेघई थाना जीयनपुर आजमगढ
बरामदगी
10 लीटर देशी शराब
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 74/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जीयनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0मुकेश कुमार सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 मनोज कुमार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
