आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
खण्ड अस्तरीय प्रेणा ज्ञानोतत्सव संगोष्ठी एव टी एल एम प्रदर्शनी का किया आयोजन।
अजमतगढ़ ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजी काजी की दिघवनिया में हुआ आयोजन
20 न्याय पंचायत के कुल 164 विद्यालयों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आजमगढ़-- सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजी की दिघवनिया में बुधवार को खण्ड अस्तरीय प्रेरणा ज्ञानोतत्सव एव टी एल एम मेला एव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें ब्लाक कुल 20 न्याय पंचायतो के कुल 164 प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एव स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। 20 प्रेरक बच्चो को एव अभिभावकों प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। बच्चो एव अध्यापको द्वारा एक से बढ़कर स्वय द्वारा निर्मित सामग्रियों से बनाये गए मॉडलों का प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा चलाये जा रहे बेहतरीन प्रशिक्षण के द्वारा अध्यापको और बच्चों को नवाचार के द्वारा जो नए तकनीक से शिक्षा दी जा रही है उससे आने वाले समय मे प्राथमिक और जूनियर विद्यालय मॉडल के रूप में देखा जाएगा।
वही विद्यालयों द्वारा बनाये गए मॉडलों का टी एल एम के माध्यम से बेहतरीन प्रदर्शन किया गया जिसमें सूर्य ग्रहण चन्द्र ग्रहण, नवाचार, शून्य निवेश आदि जैसे मॉडलों की बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।प्रर्दशनी और मेले का अवलोकन डायट प्राचार्य अमर नाथ राय ने किया और कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि- इस तरह के प्रदर्शन से एक दूसरे विद्यालय में प्रतिस्पर्धा के भावना का विकास होगा और अध्यापक बेहतर करेगे।और खेल खेल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देगे और न्यूनतम अधिगम को बच्चे प्राप्त करेंगे।जिससे प्रेरणा लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके और 31 मार्च 2023 प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाया जा सके। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हरिकेश मिश्रा एव अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने की। अन्य में भाजपा नेता घनश्याम सिंह पटेल, रामसिंह पटेल, अंशु राय, अनिल कुमार मिश्र, विमल प्रकाश, कमल नयन यादव, दिनेश पाण्डेय, अरबिंद कुमार, अविनाश शाही, केदार यादव, जितेन्द्र राय, राजमणि शर्मा, राजेन्द्र मौर्य, मीरा यादव, शैलेश कुमार राय, प्रदीप रंजन द्विवेदी, लालजी यादव कमलेश राय आदि रहे।



