आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए शासन द्वारा जारी आरक्षण सूची के खिलाफ दावे व आपत्ति के संबंध में आज 6 मार्च को सगड़ी के चारों ब्लॉकों की स्थित कुछ इस प्रकार रही।
महाराजगंज ब्लॉक में तीसरे दिन भी कोई आपत्ति नहीं आई ।
बी डीओ ने बताया कि सामान्य तौर से लोगों को समझाने पर वह मान जा रहे हैं या तो उन्हें बताया जा रहा है कि जिला पर जाकर डीपीआरओ को आपत्ति दें ।
क्योंकि जो भी संसोधन होगा वह जिलास्तर से होना है ।
बिलरियागंज ब्लॉक में आज एक आपत्ति आई बीडीओ ने गांव का नाम बताने में अनभिज्ञता जाहिर की।
अब तक विलरियागंज ब्लाक में कुल 6 आपत्तियां दर्ज की गई है ।
अजमतगढ़ ब्लॉक में फरीदपुर के प्रधान पति की दुर्घटना के बाद आज उसी गांव की एक आपत्ति दर्ज की गई ।
जहा के प्रधान कि कल जिला मुख्यालय पर आपत्ति देने जाते समय दुर्घटना में मौत हो गई।
हरैया ब्लाक में आज भी समाचार लिखे जाने तक दावे आपत्ति शून्य रही।
इस तरह सगड़ी के चारों ब्लॉक में 6 मार्च को कुल 7आपत्तियां दर्ज की गई।