Breaking News

गम्भीरपुर: दुराचार करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर

आजमगढ़: प्रार्थिनी के तहरीरी सूचना कि प्रार्थिनी के पति की मृत्यु लगभग 01 वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गयी हो गयी थी । प्रार्थिनी के पास उनसे दो सन्तान है। पति के मृत्यु के पश्चात प्रार्थिनी निसहाय हो गयी। प्रार्थिनी के पड़ोस के ही राजदेव पुत्र पवारु व रामा पुत्र अधार के यहाँ अहमद पुत्र अज्ञात साकिन खुन्दनपुर थाना मेंहनगर,जिला-आजमगढ़ का आना – जाना था उसके ही सहयोग व सह पर उक्त अहमद प्रार्थिनी को अपने जाल में फसाकर शारिरीक सम्बन्ध बना लिया व बार बार बनाता रहा जिसके फलस्वरुप प्रार्थिनी गर्भवती हो गयी । उक्त अहमद प्रार्थिनी की मोबाइल  पर पहले बराबर बात कर वरगलाता रहा। । प्रार्थिनी के पास किसी भी प्रकार कोई सहारा नही है। वह बराबर गर्भ गिराने व नही गिराने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है । प्रार्थिनी थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दी थी। प्रार्थिनी को उक्त अहमद से जान का खतरा बना हुआ  है। के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/2021 धारा 376,506,120बी भा0द0वि0 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर को आवश्यक जाँच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक- 06.03.2021 को प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया मय हमराह का0 बैजनाथ सरोज व का0 अर्जुन पटेल व म0का0 रेनू देवी के थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास आकर सूचना दिया कि मु0अ0सं0 37/2021 धारा 376,506,120बी भा0द0वि0 व 3(2)5 एससी/एसटी से सम्बन्धित अभियुक्त रोहुआ मुस्तफाबाद मोड़ पर खड़ा है कही जाने की फिराक में है। मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास कर हमराह कर्मचारीगण मय मुखबीर के साथ रोहुआ मुस्तफाबाद मोड़ पहुँचा तो मुखबीर द्वारा दिखाकर हटबढ़ गया । कि पुलिस वालो द्वारा एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अहमद पुत्र इरशाद ग्राम खुन्दनपुर थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ बताया गया पूर्ण विश्वास होने पर उपरोक्त अभियुक्त को समय करीब 13.15 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया।  गिरफ्तारी के समय माननीय उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकारी आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। 

पंजीकृत अभियोग-
 
1- मु0अ0सं0 37/2021 धारा 376,506,120बी भा0द0वि0 व 3(2)5 एससी/एसटी थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त –

1- अहमद पुत्र इरशाद ग्राम खुन्दनपुर थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया मय हमराह का0 बैजनाथ सरोज व का0 अर्जुन पटेल व म0का0 रेनू देवी, थाना- गम्भीरपुर आजमगढ़ ।

और नया पुराने