Breaking News

शार्ट सर्किट से बर्तन की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जला।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

रिपोर्ट- विशाल कुमार

कप्तानगंज - आजमगढ:- कस्बे में अहरौलारोड स्थित एक बर्तन की दुकान में रात करीब 8:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई । दुकान में उठती धुएं को देखकर कस्बे के लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी । मौके पर आए दुकान मालिक ने किसी तरह  ताला तोड़ा और रानीपुर स्थित फायर बिग्रेड को सूचना दी गई आग पर काबू पाते समय एक वक्त का हाथ झुलस गया। कस्बा निवासी चांदलाल प्रसाद ठाठेर पुत्र स्वर्गीय सरजू सिंचाई कॉलोनी के पास मकान बनाकर रहते हैं । इनकी कस्बे में अहरौला रोड आकाश एंड संस के नाम से बर्तन की दुकान खोल रखी है । बीती रात रोजाना की भांति दुकान बंद करके घर चले गए। इस दौरान बिजली बंद करना भूल गए। जिसके कारण शॉर्ट सर्किट से आग लग गई निकलते धुए को देखकर तस्वीर के लोगों ने दुकान मालिक को सूचित किया ।किसी तरह शटर का ताला तोड़ कर आग पर काबू पाते तब तक रखा लाखों रुपए का सामान जल गया इस दौरान आकाश 15 वर्ष पुत्र चंद लाल नामक बालक का हाथ झुलस गया।

और नया पुराने