आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: दिनांक 12.04.21 को लहरू मौर्य पुत्र रामधारी मौर्य नि0ग्राम व पो0 जमुआंवा थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा दी गई लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त योगेश मौर्य़ पुत्र रामनरायन मौर्य ग्राम इरनी थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा शादी के बाद से ही वादी की लडकी शीला मौर्य़ उम्र 23 वर्ष को दहेज के लिये प्रताडित करना तथा परेशान करने व फांसी लगाकर जान से मार देने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 81/2021 धारा 498ए,304बी भादवि व 3 / 4 डीपी एक्ट बनाम योगेश मौर्य़ पुत्र रामनरायन मौर्य ग्राम इरनी थाना बरदह जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराहियान के थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन व रात्रिगस्त करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 81/21 धारा 498ए,304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त योगेश मौर्य पुत्र रामनरायण मौर्य निवासी इरनी थाना बरदह आजमगढ को मुखबिर खास की सूचना पर उसके अपराध का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर ठेकमा बाजार से आज दिनांक 13.04.21 को समय करीब 06.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 81/2021 धारा 498ए,304बी भादवि व 3 / 4 डीपी एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त
योगेश मौर्य पुत्र रामनरायण मौर्य निवासी इरनी थाना बरदह आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना- बरदह
बरदह: 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: उ0नि0 संजय़ कुमार सिह मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र कुमार यादव के चौकी ठेकमा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व जांच प्रार्थना पत्र व तलाश वारण्टी हेतु ग्राम जमुआवा मे पहुचे तो जरिये मुखबीर सूचना मिली कि रितेश राय पुत्र अशोक राय निवासी जमुआवा थाना बरदह जनपद आजमगढ अपने घऱ पर ही मौजूद है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराही कर्म0गण के साथ रितेश राय उपरोक्त के घर पर पहुचे तो देखा गया कि घर के बाहर एक व्यक्ति चारपाई पर बैठा मिला उसका नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रितेश राय पुत्र असोक राय निवासी जमुआवा थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया चूकि माननीय न्यायालय सि0ज0जू0डी0 FTCM आजमगढ द्वारा अभि0 उपरोक्त के विरूद्ध गिरफ्तारी वारण्ट धारा 498ए,323,504,506 भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट जारी किया गया है अत: माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन रितेश राय उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बता समय करीब 06.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया।

