आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेंहनगर
आज़मगढ़: आगामी त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो को गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 12.04.2021 चौकी प्रभारी सिंहपुर पंकज यादव मय हमराह हे0कां0 देवेन्द्र राय के चौकी सिंहपुर से भ्रमण करते हुआ गोपालपुर तिराहे पर पहुचे गोपालपुर बैंक ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी कां0 उत्तम प्रताप सिंह व कां0 अनिल कुमार गोंड को साथ लेकर तिराहे पर ही संदिग्ध व्यक्ति /संदिग्ध वाहन एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों व्यक्तियो की चैकिंग प्रारम्भ की गयी उसी दौरान जरिये मुखबिर सूचना पर दो अलग-अलग मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियो को रोककर चेक किया गया व नाम पता पुछने पर एक ने अपना नाम रिषभ सिंह पुत्र अवनीश कुमार सिंह निवासी खजूरी थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ बताया जिसका मोटरसाइकिल नंबर चैक करने पर UP62AC8971 पाया गया जिसकी जांच करने पर उक्त मो0 इसरार पुत्र मुस्ताक अहमद R/O कोहदा PS शाहगंज जनपद जौनपुर के नाम पाया गया । जिसके संबंध में रिषभ सिंह से पूछने पर बताये कि यह गाड़ी मेरे पिता अवनीश सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी खजूरी थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ के नाम पर हैं । इसका सही नंबर UP50 AD 9581 है । दूसरे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम संकटा सिंह पुत्र स्व0 विजय बहादुर सिंह R/O भीटकासोपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ बताया जिसके मो0सा0 का नंबर प्लेट चेक किया गया तो नंबर UP54W 2171 अंकित पाया गया जिसकी जांच कि गयी तो उक्त मोटरसाइकिल अंकित सिंह S/O प्रदीप कुमार सिंह निवासी परदहाँ मील रोड जनपद मऊ के नाम से पाया गया जिसके सम्बन्ध में पूछने पर संकटा सिंह उपरोक्त ने बताया कि यह गाड़ी मेरी है जिसका सही नंबर UP50AZ 4288 है । नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी चलाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-60/21 धारा 420,467,468 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त को 16.00 बजे पुलिस हिरासत में लेकर चालान माननीय न्यायालय किय जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. रिषभ सिंह पुत्र अवनीश कुमार सिंह सा0 खजुरी थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ
2. संकटा सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह सा0 भिटकासो थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 60/21 धारा 420,467,468 भादवि थाना मेंहनगर, आजमगढ़
बरामदगी
दो अदद मोटर साइकिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 पंकज यादव चौकी प्रभारी सिंहपुर मय हमराह हे0का0 देवेन्द्र राय, कां0 उत्तम प्रताप सिंह व कां0 अनिल कुमार गोंड थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।
