आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कन्धरापुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित, ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा चोर,लूटेरो पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिनांक 12.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु क्षेत्र मोतीगंज बाजार में मौजूद थे कि उसी दौरान स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक प्रशान्त श्रीवास्तव मय हमराह एवं सर्विलांस सेल प्रभारी उ0नि0 राजकुमार सिंह मय हमराह के वहा आ गये । पुलिस बल द्वारा आपस में अपराध एवं अवराधियो के सम्बन्ध में बातचीत की जा रही थी कि मुखबिर ने आकर बताया कि एक मो0सा0 से तीन व्यक्ति जयराजपुर बिलरियागंज की तरफ से बैक में चोरी की गयी डी.बी.बी. एल. गन के साथ कपसा होकर कप्तानगंज की ओर जाने वाले है इस सूचना पर क्षेत्र में पहले से मौजूद चीता मोबाईल के का0 अजय कुमार विश्वकर्मा व का0 सिकन्दर बांसफोर को बुलाकर मुखबिर खास की सूचना से अवगत कराकर सभी पुलिस बल को साथ लेकर मुखबिर के बताये हुये स्थान ग्राम कोहड़ीखुर्द के कपसा गांव की ओर जाने वाली पुलिया के पास खड़े होकर उक्त व्यक्तियो का इन्तजार करने लगे कि कुछ समय बाद जयराजपुर की तरफ से एक मो0सा0 आती हुयी दिखायी दी पुलिस बल द्वारा मोटरसाइकिल पास आने पर बुलन्द आवाज में टार्च और गाड़ी की रोशनी में सिखलाये हुये तरीके से घेराबन्दी करते हुये मो0सा0 सवार व्यक्तियों को कोहड़ी कपसा मोड़ तिराहे पर घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 22.45 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो मो0सा0 पर पीछे बैठा व्यक्ति ने अपना नाम दीपक माली पुत्र देवराज माली निवासी बघैला भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसके दाहिने कन्धे पर टंगी हुयी डी.बी.बी.एल. लाईसेन्सी बन्दूक काले रंग की कवर में कवर को खोलकर देखा गया तो बन्दूक का नं0 34861 – 17 अंग्रेजी में STANDARD GUN WORKS MADE IN INDIA SUPER CLASSIC STEEL CHOK BARREL SUPER MODEL फैक्ट्री मेड तथा कवर में पैकेट में 10 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । मो0सा0 के बीच में बैठे व्यक्ति ने पूछने पर अपना नाम इल्ताफ शेख पुत्र मो0 आजमशेख निवासी बघैला भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस तथा एक अदद लोहे का एंगिल ग्राईन्डर बरामद हुआ । मो0सा0 चालक ने अपना नाम विनोद चौहान पुत्र लालबिहारी चौहान निवासी लंगरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।
पकड़े गये तीनों अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो दीपक माली के साथ विनोद और इल्ताफ शेख ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुये बताया कि डी.बी.बी.एल. गन हम तीनों लोग अनवरगंज बैंक से चुराये है । बिलरियागंज व कन्धरापुर के क्षेत्र में चोरी की घटना करके अपना खर्च चलाते है। हम लोग रैकी कर इल्ताफ शेख के ट्यूबवेल पर खाना बनाकर खाकर दिनांक 07.04.2021 को करीब 12.30 बजे रात्रि दीपक की मो0सा0 नं0 UP 50 BY 5911 पर तीनों लोग बैठकर अनवरगंज बैंक के पास आये मो0सा0 सड़क के किनारे सुनसान स्थान पर खड़ी करके तीनों लोग बैंक की तरफ गये इल्ताफ बाहर बाउन्ड्री के सहारे खड़ा होकर लोगों को वाच कर रहा था। विनोद चौहान दरवाजे के बगल में वाच कर रहा था मैं झोले में ग्राईन्डर आरी लेकर गेट का ताला काटकर अन्दर गया । अन्दर से मैने एक दो नाली बन्दूक व 10 कारतूस तथा तीन प्लास्टिक की बोरी में कुछ सिक्के जो पोटली में रखे थे चुराकर बाहर आया और हम तीनों लोग पुनः उसी मो0सा0 पर बैठकर अपने घर चले गये । चोरी किये हुये तीन बोरी सिक्के हम लोगो ने इल्ताफ शेख के ट्यूवबेल पर छुपाकर रखे है चलकर बरामद करा सकते है । जिनकी निशादेही पर तीन बोरी सिक्के बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1. मु0अ0सं0-42,43,44/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा बरामद शुदा माल के बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-39/2021 में धारा 411 की बढोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- दीपक माली पुत्र देवराज माली नि0 बघैला भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2- इल्ताफ शेख पुत्र मो0 आजमशेख निवासी बघैला भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
3- विनोद चौहान पुत्र लालबिहारी चौहान निवासी लंगड़पुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
सम्बन्धित मुकदमा
मु0अ0सं0 39/2021 धारा 457/380 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 42/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट. थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ बनाम अभियुक्त दीपक माली
2. मु0अ0सं0 43/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट. थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ बनाम अभियुक्त इल्ताफ शेख
3. मु0अ0सं0 44/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट. थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ बनाम अभियुक्त विनोद चौहान
बरामदगी
1. दोनाली लाइसेंसी बन्दुक मय 10 चक्र कारतूस 12 बोर 2. एक पोटली में 2500 सिक्के प्रत्येक सिक्के 2 रूपये के कुल तीन पोटली बरामद प्रत्येक में 2500 रूपये के प्रत्येक सिक्के 2 रूपये के कुल 15000/- रूपये 5. एक अदद ग्राइण्डर कटर मय केबल के 6. एक अदद तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 7. एक अदद तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 8.एक अदद मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर नं0 यू0पी0 50 बीवाई 5911
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ
2. निरीक्षक प्रशान्त श्रीवास्तव प्रभारी स्वाट टीम आजमगढ़
3.उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल आजमगढ़
4. उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ।
5.हे0का0 दीपक पाठक स्वाट टीम आजमगढ़
6.हे0का0 औरंगजेब स्वाट टीम आजमगढ़
7. का0 नीरज खरवार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
8. का0 श्यामजगी यादव थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।
9. का0 अजय कुमार विश्वकर्मा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
10. का0 सिकन्दर बासफोर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
11. का0 अमित सिंह स्वाट टीम आजमगढ़
12. का0 यशवन्त कुमार सिंह सर्विलांस सेल आजमगढ़
13. का0 उमेश यादव सर्विलांस सेल आजमगढ़।
14. हे0का0 चन्द्रमा मिश्रा सर्विलांस सेल आजमगढ़
15. ओ0पी0 दिनेश यादव सर्विलांस सेल आजमगढ़
