Breaking News

मेहनगर: 02 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस व 01 मो0सा0 के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेहनगर।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस आधिक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल प्रवेक्षण मे प्र0नि0 सुनील चन्द तिवारी के देखरेख मे आज दिनांक 20.04.2021 को उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमराह फोर्स के क्षेत्र मे कटात चक कटात पुलिया नहर के पास पहुँचे जैसे ही पुलिस टीम ने  मोटरसाईकिल खड़ी किये तभी पुलिया पर दाहिने तरफ बैठे दो व्यक्ति नहर पार की तरफ जाने लगे संदेह होने पर टोका गया व रुकने को कहा गया तो दोनो लौदह ईमादपुर वाले रोड पर भागने लगे कि शक होने पर पुलिस टीम द्वारा अवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिये गये। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम सुजीत कुमार पुत्र मुन्नी लाल निवासी कटात चक कटात थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ व दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र स्व0 कमलेश कुमार सा0 उपरोक्त बताया। दोनो की जामा तलाशी से 01-01 अदद तमंचा 315 बोर व 01-01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद मो0सा0 UP54AD6522 बरामद हुआ। अभियुक्तगण को समय करीब 8.00 बजे सुबह हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सुजीत कुमार पुत्र मुन्नीलाल 
2. दीपक कुमार पुत्र स्व0 कमलेश कुमार सा0 कटात चक कटात थाना मेहनगर आजमगढ़

बरामदगी

02 अदद तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मो0सा0 UP54 AD6522
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 66/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमहार फोर्स

और नया पुराने