Breaking News

कोचिंग संस्थान का पंजीकरण/ नवीनीकरण हेतु निर्धारित प्रपत्रों सहित आवेदन तैयार कर 15 अप्रैल 2021 तक जमा करें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 अप्रैल-- जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 वीके शर्मा ने जनपद के समस्त कोचिंग संचालकों को सूचित किया है कि अपने कोचिंग संस्थान का पंजीकरण/ नवीनीकरण हेतु निर्धारित प्रपत्रों सहित आवेदन तैयार कर दिनांक 15 अप्रैल 2021 के अन्तर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करें, जिससे प्रपत्रों का सत्यापन कराकर कार्यवाही की जा सके। विगत में प्रस्तुत किये गये पंजीकरण/नवीनीकरण आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। निर्धारित अवधि के उपरांत बिना पंजीकरण के संचालित कोचिंग संस्थानों के विरूद्ध वैधानिक प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी।

और नया पुराने