आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 28 अप्रैल-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की अधिसूचना के अनुसार जनपद में पंचायत चुनाव का कार्य सम्पन्न होने के उपरान्त दिनॉक 02 मई 2021 से मतगणना का कार्य प्रारम्भ होकर कार्य की समाप्ति तक संचालित होना है। वर्तमान में जनपद में कोविड-19 के संक्रमण के प्रकरणों में अप्रत्याशित वृद्धि परिलक्षित हो रही है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती हुयी संख्या के दृष्टिगत समस्त चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से अपेक्षा किया है कि मतगणना अभिकर्ता के रूप में ऐसे व्यक्ति का चयन कदापि न करें, जिनमें कोविड-19 संक्रमण के लक्षण यथा सर्दी, खाँसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द आदि विद्यमान हों, अथवा उनके परिवार का कोई सदस्य कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो। यदि कोई ऐसा प्रकरण संज्ञानित होता है सम्बंधित प्रत्याशी के विरूद्ध महामारी अधिनियम-1697 के सुसंगत प्राविधानों के अंतर्गत कार्यवाही हेतु बाध्य होना होगा।