Breaking News

अन्तर्राज्यीय लुटेरे, 25 हजार का ईनामिया सहित चार गिरफ्तार, मिल्क पाउडर, देशी रिवाल्वर, कारतूस, फर्जी दस्तावेज बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-सरायमीर

अन्तर्राज्यीय चोर/लूटेरो के गैंग का पर्दाफाश, 25 हजार का ईनामिया सहित चार गिरफ्तार, 151 बोरी मिल्क पाउडर (कीमत लगभग 12.5 लाख रूपये) , अवैध देशी रिवाल्वर तथा कारतूस व फर्जी दस्तावेज भी बरामद।

आज़मगढ़: आगामी त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आजमगढ श्री सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थो/अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 05.04.2021 को सरायमीर पुलिस टीम,सर्विलांस टीम तथा स्वाट टीम द्वारा मुखबीर की सूचना कि कई दिनो से जिस अभियुक्त की आपलोगो को तलाश है  वह आज थोड़ी देर में डिस्कवर मो0सा0 नं0 UP 62 AH 5287 से अपने साथी के साथ बीच में बोरी रखे हुये आ रहा है । जो सरायमीर बाजार में जायेगा । मुखबिर की सूचना पर मय पुलिस टीम द्वारा डोमरी मोड़ से अभियुक्तगण क्रमशः 1. दिनेश यादव पुत्र सतई यादव निवासी विच्छलपुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर 2.इन्द्रेश यादव उर्फ सोनू पुत्र चन्द्रेश यादव निवासी कछरा थाना शाहगंज जौनपुर को समय 15.00 बजे गिरफ्तार किया गया । जिनकी जामातलाशी में अभियुक्तगण के पास एक अदद देशी रिवाल्वर एवं 4 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर ,दो अदद आधार कार्ड,दो अदद ड्राइविंग लाईसेन्स ,तीन अदद मोबाईल ,1200 रूपये,एक अदद मिल्क पाउडर की बोरी तथा एक अदद मोटरसाईकिल बरामद हुआ । अभियुक्तगण से बरामद बोरी के बारे में पुछताछ करने पर अभियुक्त दिनेश यादव ने बताया कि हम लोगो का एक गैंग है जो फर्जी ड्राईविंग लाइसेन्स व आधार कार्ड बनवाकर मुम्बई, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा आदि स्थानो पर माल वाहक गाड़ी चलाते है और मौका देखकर गाड़ी माल सहित लाकर माल बेच देते है और गाड़ी लावारिश छोड़ देते है । मोबाईल नम्बर नया रहता है और लाइसेन्स व आधार कार्ड फर्जी बना लेते है जिससे हम लोग नही पकड़े जाते है । हमारे गैंग में मेरे अलावा लक्ष्मण बिन्द पुत्र माया राम बिन्द सा0 बरौरा बाजार चकपट्टी थाना बरदह आजमगढ़ , रोहित गौड़ निवासी दुबरा बाजार , कृपाशंकर बिन्द निवासी बघवा महादेव, राजमन बिन्द पुत्र मुन्ना राम सा0 चकपट्टी बरौरा बाजार थाना बरदह आजमगढ़ शामिल है । दो वर्ष पहले गुजरात से गैस की गाड़ी ले आये थे जो दिल्ली में सेठ को बेच दिये थे इस तरह इलायची, बिस्किट की गाड़ी का माल भी बेच चुके है । दिनांक 13.01.21 को एक छोटा कन्टेनर गाड़ी नं0 HR 55 Q 0833 जो राजमन मै के0पी0 उर्फ कृपाशंकर , लक्ष्मण , रोहित गौड़ मिलकर तरावडी करनाल हरियाणा से गायब कर गाड़ी में लदा मिल्क पाउडर गोपनीय जगह राजमन व लक्ष्ण द्वारा उतार कर गाड़ी नौवतपुर में छोड़ दिया गया गाड़ी में करीब 600 बोरी मिल्क पाउडर लदी थी 200 बोरी हम लोग बेच चुके है 400 बोरी लक्ष्मण व राजमन कही रखे है उसी से एक बोरी लेकर जो मेरी मो0सा0 पर रखी है, को सरायमीर बानगी (सैम्पल ) दिखाकर कुछ लोगो से वार्ता कर शेष बचे मिल्क बोरी को बेचने की बात करने हेतु हम लोग जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया । बेची हुई मिल्क की बोरियो के बारे में पुछताछ पर उन्होने बताया कि हमलोगो से आपस में बातचीत कर सोनू उर्फ अग्रहरी पुत्र उमाकान्त अग्रहरी निवासी चुड़ी मोहल्ला पूर्वी कौड़िया थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को 200 बोरी मिल्क पाउडर बेच दी है तथा उसी में से एक बोरी लेकर सैम्पल दिखाने सरायमीर जा रहे थे । अभियुक्त दिनेश का यह कृत्य धारा 3/25 भादवी व धारा 411,414,420,467,468,471 का अपराध तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-175/20 धारा 307 भादवि में 25 हजार का पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी भी है । अभियुक्त इन्द्रेश उर्फ सोनू यादव का यह कृत्य धारा 411,414 भादवि का अपराध है । पुनः इनकी निशादेही पर अभियुक्त सोनू अग्रहरी  पुत्र उमाकान्त अग्रहरी निवासी चुड़ी मोहल्ला पूर्वी कौड़िया थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मिल्क पाउडर के बारे में पुछने पर बताया कि मै उसको सोनू मौर्या उर्प शिवकुमार पुत्र दिलीप मौर्या निवासी अकारीपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर को बेच दिया चलकर बरामद कर सकता हूँ । पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सोनू मौर्या उपरोक्त को उसके घर से पुलिस हिरासत में लेकर बोरियो के बारे में पुछताछ करने पर बताया कि मैने 53 बोरिया बेच दी है तथा शेष 147 बोरी उसके गोदाम से बरामद हुआ । अभियुक्तगण सोनू अग्रहरी व सोनू मौर्या उर्फ शिवकुमार उपरोक्त को उनके अपराध धारा 411,414 भादवि का बताकर समय करीब 23.00 बजे गिरफ्तार किया गया । सभी अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

 पंजीकृत अभियोग

1.मु0अ0सं0 47/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0 48/21 धारा 411/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना सरायमीर आजमगढ़ ।           

आपराधिक इतिहास-

1. दिनेश यादव पुत्र सतई यादव निवासी विच्छलपुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर ।
1. मु0अ0सं0 175/20 धारा 307 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ जिसमे 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित है । 
 *गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1.दिनेश यादव पुत्र सतई यादव निवासी विच्छलपुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर । 
2.इन्द्रेश यादव उर्फ सोनू पुत्र चन्द्रेश यादव निवासी कछरा थाना शाहगंज जौनपुर । 
3.सोनू अग्रहरी पुत्र उमाकान्त अग्रहरी निवासी चुड़ी मोहल्ला पूर्वी कौड़िया थाना शाहगंज जौनपुर ।
4. सोनू मौर्या उर्फ शिवकुमार पुत्र दिलीप मौर्या निवासी अकारीपुर थाना बक्सा जौनपुर । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना सरायमीर 
2.उ0नि0 राजकुमार सिंह सर्विलांस सेल आजमगढ़ 
3. व0उ0नि0 शमशेर यादव थाना सरायमीर आजमगढ़ । 
4. हे0का0 चन्द्रमा मिश्रा, हे0का0 औरंगजेब खान. हे0का0 दिलीप पाठक, का0 उमेश यादव, का0 यशवंत सिंह, हे0का0 जसवंत सिंह, - स्वाट टीम आजमगढ़ 
का0 ऋषभ शुक्ला ।

नोट- 25000/- ईनाम अभिय़ुक्त दिनेश यादव पुत्र सतई यादव पर पूर्व में घोषित किया गया था।

और नया पुराने