Breaking News

मुबारकपुर: छेड़खानी का वॉछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनाक – 17.03.2021 को वादिनी थाना मुबारकपुर आजमगढ़ द्वारा तहरीर दिया गया कि गाँव के मानसिंह यादव पुत्र अज्ञात, व अंदीप पुत्र दशरथ व विरेन्द्र पुत्र रामधारी यादव ने मेरे घर पर आये और मेरी लडकी के साथ छेडखानी करने व कपडे फाड दिए विरोध करने पर मुझे मेरी लडकी को गाली गलौज देते हुए मारने पिटने लगे । वादिनी के  प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 53/2021 धारा 354(ख),323 ,504, 506 भा0द0वी0 भादवि पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही सम्पादित हो रही थी जिसके क्रम में- 
आज दिनांक – 07.04.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त वीरेंद्र यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी ग्राम गोछा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के घर पर पुलिस टीम द्वारा दविश दी गयी तो अपने घऱ पर मिला, जिसको मुकदमा उपरोक्त से अवगत कराते हुए समय 12.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत  अभियोग

मु0अ0सं0 53/2021 धारा 354(ख),323 ,504, 506 भा0द0वी0 भादवि  थाना मुबारकपुर आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

वीरेंद्र यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी ग्राम गोछा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा, थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 रणविजय सिंह, थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़


और नया पुराने